Indian Army Recruitment 2022; इंडियन आर्मी में टेक्निकल एंट्री स्कीम के तहत होगी भर्ती, आर्मी ने जारी किया नोटिफिकेशन

Indian Army Recruitment 2022


Indian Army Recruitment 2022: इंडियन आर्मी द्वारा सरकारी नौकरी के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी किया है। आर्मी द्वारा 10+2 TES-49 कोर्स के लिए 15 नवंबर 2022 से ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किये जायेंगे। यह कोर्स जुलाई 2023 से स्टार्ट होगा, जिसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 दिसंबर 2022 है। इस भर्ती के लिए आवेदक द्वारा बारहवीं कक्षा गणित, भौतिकी और रसायन विज्ञान से पास की होनी चाहिए। 12th में आवेदक के 60% अंक होना अनिवार्य है साथ ही आवेदक ने JEE MAINS 2022 में भाग लिया हो। इंडियन आर्मी द्वारा फुल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।


Indian Army द्वारा टेक्निकल एंट्री स्कीम (TES-49) के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इंडियन आर्मी में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओ के लिए आवेदन करने का सुनहरा मौका है। इस भर्ती के लिए अविवाहित पुरुष आवेदन कर सकते है। योग्य आवेदक आर्मी की ऑफिसियल वेबसाइट https://joinindianarmy.nic.in/ से ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे।


Indian Army Recruitment 2022 कुल पद:


90 पद, ट्रेनिंग क्षमता के अनुसार पदों की संख्या में बदलाव भी किया जा सकता है। 


Indian Army Recruitment 2022 योग्यता:


इंडियन आर्मी भर्ती के लिए आवेदक PCM विषय से 12th उत्तीर्ण होना चाहिए साथ ही आवेदक JEE MAINS 2022 में भी शामिल हुआ हो। इस भर्ती के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 16 वर्ष 06 महीने और अधिकतम आयु 19 वर्ष 06 महीने होनी चाहिए।

Indian Army Recruitment 2022 महत्वपूर्ण तिथि:



इंडियन आर्मी TES भर्ती 2022 के फॉर्म 01 दिसंबर 2022 से शुरू होंगे जो कि 30 दिसंबर 2022 तक ऑनलाइन भरे जायेंगे। 


Indian Army Recruitment 2022 चयन प्रक्रिया:


 

उम्मीदवार का चयन दो चरणों में किया जायेगा। यदि आवेदक पहले चरण में बाहर हो जायेंगे तो उन्हें दूसरे चरण में शामिल होने का मौका नहीं मिलेगा। सबसे पहले आवेदकों को शार्ट लिस्ट किया जायेगा उसके बाद उन्हें SSB में शामिल किया जायेगा। SSB इंटरव्यू फरवरी/मार्च 2023 में आयोजित किया जायेगा।

Indian Army Recruitment 2022 के लिए कैसे आवेदन करे?

आवदेन करने के लिए आवेदक को इंडियन आर्मी की ऑफिसियल वेबसाइट https://joinindianarmy.nic.in/ पर जाना है। इसके बाद ऑफिसर लेवल का रजिस्ट्रेशन करके फिर लॉगिन करके अपनी सम्पूर्ण जानकारी फॉर्म में भरनी है। आवेदन फॉर्म सफलता पूर्वक जमा करके प्रिंट आउट निकाले।



ऑफिसियल नोटिफिकेशन



इसी तरह की जानकारी पाने के लिए आप हमारे Telegram या Whats App ग्रुप से जुड़ सकते है।


ये पोस्ट भी पढ़ें


  1. Indian Navy Bharti 2022
  2. MP Patwari Syllabus 2022
  3. एमपी पटवारी भर्ती 2022
  4. AIIMS Bharti 2022
  5. RRB NTPC Result 2022

Post a Comment

0 Comments