मध्य प्रदेश कलेक्टर कार्यालय पन्ना भर्ती 2022 - कार्यालय सहायक सह डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर भर्ती

mp collector karyalay bharti 2022


MP Collector Karyalay Bharti 2022: मध्य प्रदेश कलेक्टर कार्यालय पन्ना जिले में कार्यालय सहायक सह डाटा एंट्री ऑपरेटर की संविदा आधार पर भर्ती निकली है। विभाग द्वारा कार्यालय सहायक सह डाटा एंट्री ऑपरेटर के कुल 09 पदों पर भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर कार्यालय पन्ना द्वारा 17 अक्टूबर 2022 को इस सन्दर्भ में ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2022 है। उम्मीदवार मध्य प्रदेश कलेक्टर कार्यालय पन्ना भर्ती 2022 के लिए एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। 

मध्य प्रदेश कलेक्टर कार्यालय पन्ना भर्ती 2022 के लिए उम्मीदवार बारहवीं पास होना चाहिए साथ ही आवेदक सीपीसीटी परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। विभाग द्वारा सीपीसीटी में प्राप्त अंको के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी। आवेदकों को ऑनलाइन फॉर्म भरते समय 100 रूपये और जीएसटी का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। चुने गए उम्मीदवार को 22770 रूपये सैलरी मिलेगी। भर्ती से जुडी अन्य जानकारी निचे दी गई है। 

पद का नाम: कार्यालय सहायक सह डाटा एंट्री ऑपरेटर

कुल पद: 09 पद

शैक्षणिक योग्यता: आवेदक मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए एवं आवेदक 12th पास होना चाहिए साथ में CPCT के तीनो सेक्शन में पास होना चाहिए। आवेदक को तीन वर्ष का अनुभव भी होना चाहिए। 

आयु सीमा: उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 35 वर्ष होनी चाहिए। आयुसीमा की गणना 01 जनवरी 2022 से की जाएगी। 

आवेदन फीस: 100 रूपये और जीएसटी

अंतिम तिथि: ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2022 है। 

चयन प्रक्रिया: आवेदकों का चयन मेरिट लिस्ट और दस्तावेज परिक्षण के आधार पर किया जायेगा। 




इसी तरह की जानकारी पाने के लिए आप हमारे Telegram या Whats App ग्रुप से जुड़ सकते है।

ये पोस्ट भी पढ़ें: -



Post a Comment

0 Comments