12वीं पास के लिए एमपी विधानसभा में नौकरी का सुनहरा मौका, 19500-62000 रु के बीच होगी सैलरी

mp vidhan sabha sachivalaya bharti 2022


मध्य प्रदेश में लगातार एक के बाद एक भर्तियां निकाली जा रही है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश विधान सभा सचिवालय द्वारा भी विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। मध्य प्रदेश विधान सभी में सहायक ग्रेड 3, स्टेनो टाइपिस्ट और सुरक्षा गार्ड के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए 10 अक्टूबर 2022 से फॉर्म भरा रहे है, फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 10 नवंबर 2022 है। 


एमपी विधान सभा भर्ती 2022 पद की जानकारी:

एमपी विधान सभा सचिवालय में सहायक ग्रेड 3 के 40 पद, स्टेनोटिपिस्ट के 2 पद और सिक्योरिटी गार्ड के 13 पदों पर युवाओ का चयन किया जायेगा। इन पद पर चुने जाने वाले आवेदकों को 19500 से 62000 के बीच सैलरी मिलेगी। 


मध्य प्रदेश विधान सभा सचिवालय भर्ती 2022 शैक्षणिक योग्यता:

एमपी विधान सभा भर्ती के तहत सहायक ग्रेड 3 के लिए आवेदक बारहवीं पास होना चाहिए साथ में सीपीसीटी परीक्षा में भी उत्तीर्ण होना चाहिए। सुरक्षा गार्ड भर्ती के लिए भी आवेदक बारहवीं पास होना चाहिए। स्टेनोटिपिस्ट के लिए आवेदक को बारहवीं के साथ हिंदी शीघ्रलेखन का ज्ञान होना चाहिए। 


आवेदन फीस:

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को ऑनलाइन 450 रूपये फीस का भुगतान करना होगा और अन्य सभी वर्गों को 300 रूपये ऑनलाइन फीस देना होगी। 


चयन प्रक्रिया:

उम्मीदारो का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, दस्तावेज परिक्षण और इंटरव्यू के आधार पर किया जायेगा। 





इसी तरह की जानकारी पाने के लिए आप हमारे Telegram या Whats App ग्रुप से जुड़ सकते है।


ये पोस्ट भी पढ़ें: -






Post a Comment

0 Comments