Agniveer Rally Bharti 2022: अग्निवीर भर्ती में बड़ा फर्जीवाड़ा, नकली दस्तावेजों के साथ पकड़े गए अभ्‍यर्थी

Agniveer Rally Bharti 2022





इस समय मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में अग्निवीर सैनिको की भर्ती चल रही है, जिसमे मध्य प्रदेश के 09 जिलों के उम्मीदवार भाग ले रहे है। हर रोज हजारो युवक भर्ती प्रक्रिया में भाग ले रहे है। इस अग्निवीर भर्ती रैली में 15 आवेदक नकली प्रमाण पत्र लेकर रैली स्थल पर पहुंच गए जिन्हे इंटेलिजेंस ने पकड़ लिया है। 


क्या है मामला


मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में अगिनीर भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह भर्ती रैली भोपाल में मोती लाल स्टेडियम में हो रही है। आर्मी इंटेलिजेंस द्वारा 15 फर्जी उम्मीदवारों को पकड़ा है। ये आवेदक मध्य प्रदेश के मूल निवासी प्रमाण पत्र और मार्कशीट फर्जी तरीके से बनवाकर भर्ती में भाग लेना चाह रहे थे। ये सभी उम्मीदवार उत्तर प्रदेश के है। 


भोपाल आर्मी रैली भर्ती  के लिए 09 जिलों के कुल 44 हजार युवाओ ने रजिस्ट्रेशन किया है, जिसमे से 20 हजार युवक अभी तक भर्ती में भाग ले चुके है। युवाओ को चाहिए कि वे अपने सही दस्तावेजों के साथ अपने जिले की आर्मी भर्ती में भाग ले। आर्मी द्वारा सम्पूर्ण भारत में आर्मी रैली भर्ती का आयोजन किया जा रहा है 


इसी तरह की लेटेस्ट जानकारी पाने के लिए आप हमारे Telegram या Whats App ग्रुप से जुड़ सकते है।



ये पोस्ट भी पढ़ें: -







Post a Comment

0 Comments